*👉🏻 बाल मजदूरी रोको सप्ताह के चलते चाइल्ड लेबर विभाग ने दुकानों से छुड़वाए बाल मजदूर*

जालंधर(ज्ञान सिंह)-बाल मजदूरी रोको सप्ताह के चलते चाइल्ड लेबर विभाग ने शास्त्री चौक के नज़दीक दुकानों पर दबिश दी।जहां से विभाग के अधिकारियों ने तीन बाल मजदूरों को छुड़वाया।डीसी द्वारा बनाई टीम ने दुकानों पर दबिश दी।टीम में शामिल गुरतेजिन्दर सिंह,परमजीत सिंह,बलविंदर सिंह,गुरप्रीत सिंह व डॉ. राजकिरण ने बताया कि बाल मजदूरी रोको सप्ताह के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों से दुकानों,ढाबों पर काम कर रहे बाल मजदूरों को छुड़वाया जा रहा है।इसी के चलते आज शास्त्री चौक में स्थित दुकानों पर काम कर रहे 14 साल से कम उम्र के तीन बच्चों को छुड़वाया गया।अधिकारियों ने बताया कि जो लोग बाल मजदूरी करवाते हैं उनपर भी करवाई की जाएगी।जिसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधीश को सौंपी जाएगी।