*👉🏻 अवैध शराब सहित एक काबू, दो फरार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,13 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भोगपुर की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है जबकि 2 मौके से फरार हो गए हैं।जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी देते हुए थाना भोगपुर के एएसआई सुखजीत सिंह बैंस ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गांव जल्लोवाल कॉलोनी में छापेमारी कर तीन जगह से अवैध शराब सहित एक तस्कर को काबू किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हरभजन सिंह भज्जी पुत्र नसीब चंद निवासी जल्लोवाल कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 90 लीटर लहान बरामद की है।
जबकि फरार आरोपी नछत्तर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी जल्लोवाल कॉलोनी के पास से 22 बोतल अवैध शराब और लवप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह के पास से 26 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
