*👉🏻 शिवपुरी में माथा टेकने गए युवक का बाइक चोरी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते बस्ती शेख श्मशान घाट में से सुबह 6:45 बजे माथा टेकने आये युवक का बाइक चोरी हो गया।
जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति कुलदीप पुत्र विजय शर्मा निवासी ए एस विला कॉलोनी काला संघिया रोड ने बताया कि वह सुबह 6:45 पर बस्ती शेख के श्मशान घाट में बने मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था।
कुछ समय बाद जैसे ही माथा टेककर बाहर आया तो देखा बाइक चोरी हो चुका था। जिसके बाद पास ही लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग चेक की गई तो देखा कि एक युवक पहले बाइक पर बैठा और 6:57 पर बाइक चोरी कर ले गया। जिसके बाद थाना भार्गव कैंप की पुलिस को बाइक चोरी होने की लिखित शिकायत दी गई। शिकायत मिलने के बाद थाना भार्गव कैंप के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
