*👉🏻 होटल डाउन टाउन में लगी आग*
जालंधर,24 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-नकोदर रोड पर स्थित मशहूर होटल डाउन टाउन से धुंआ निकलता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। होटल प्रबंधकों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में आग लगी है। मौके पर जाकर देखा तो चिमनी में आग लगी हुई थी। जिसे तुरंत ही बुझा दिया गया। जिस कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।
