*👉🏻 पूर्व मेयर सुरेश सहगल व बिल्डिंग मालिक की जमानत याचिका खारिज*

जालंधर,2 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जोशी के साथ मारपीट के मामले में पूर्व मेयर सुरेश सहगल व बिल्डिंग के मालिक की जमानत याचिका माननीय अदालत ने खारिज कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मेयर सुरेश सहगल व बिल्डिंग मालिक सुलक्षण ने माननीय अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई हुई थी। जिसका फैसला आज होना था। आज माननीय अदालत द्वारा फैसला देते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

