*👉🏻 जालंधर कैंट में आज शाम खुलेगा दमकल विभाग का सब-स्टेशन*
जालंधर,6 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर कैंट में आज शाम 4 बजे दमकल विभाग का सब-स्टेशन खोला जाएगा। जानकारी के अनुसार जालंधर कैंट में बीते दिनों तीन कारों को किसी शरारती व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी और इससे पहले भी आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी है। जिस पर काबू पाने के लिए शहर से दमकल विभाग की गाड़ियों को आना पड़ता था। जिस कारण आग पर काबू पाने के लिए काफी देर हो जाती थी। इसीलिए इलाकानिवासियों ने विधायक परगट सिंह को कैंट में फायर स्टेशन खोलने की मांग की थी। इसी मांग को विधायक ने मंत्री नवजोत सिद्धू के समक्ष रखा था। जिसे सही मानते हुए और जरूरत समझते हुए आज कैंट में स्थित सिनेमा घर के नज़दीक दमकल विभाग का सब-स्टेशन खोला जाएगा। जिसके उद्घाटन के लिए विधायक परगट सिंह,मेयर जगदीश राज राजा व अन्य अधिकारी पहुंचेंगे।
