*👉🏻 दो स्नैचर काबू, सोने के गहने बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,6 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दो स्नैचरों को काबू कर उनके पास से तीन सोने की चेन और सोने की बालियां बरामद की है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की अगुवाई में एएसआई जगदीश लाल ने 4 अगस्त को पुलिस पार्टी सहित मॉडल हाउस के लक्ष्मी नारायण मंदिर के मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार दो युवकों को आते देख बाइक रोकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख बाइक के पीछे बैठा युवक उतर कर भाग गया जबकि बाइक
चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ दौरान बाइक चालक ने अपना नाम नरेंद्र सिंह उर्फ नन्नी पुत्र बलकार सिंह निवासी नजदीक सनातन धर्म स्कूल बस्ती नौ बताया और फरार हुए युवक की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र नरेश कुमार निवासी सतरा मोहल्ला बताई। जांच दौरान पुलिस ने पाया की बाइक चालक जिस मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पर आ रहा था उस पर जाली नंबर लगा हुआ था। पुलिस पार्टी ने फरार युवक को भी काबू कर दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह इसी बाइक पर सवार होकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 6 वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी हुई तीन सोने की चेन और सोने की बालियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
