*👉🏻 जालंधर में कांग्रेस और अकाली आमने-सामने, पुलिस ने किया बीच-बचाव*




जालंधर,14 नवंबर-(भल्ला/बब्बू)- जालंधर में कांग्रेसी और अकाली आमने-सामने हो गए। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए कांग्रेसियों को रोक लिया। हुआ यूं कि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया व अन्य अकाली कार्यकर्ता डीसी कंपलेक्स के सामने स्कॉलरशिप की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। दूसरी तरफ जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान दलजीत सिंह आहलुवालिया ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अकाली नेताओं को काली झण्डियां दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना चाहा। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक लिया। जिस कारण अकाली दल और कांग्रेसी आमने सामने होने से बच गए, नहीं तो मामला बढ़ सकता था। विरोध प्रदर्शन करने वालों में काकू आहलुवालिया, सतनाम सिंह बिट्टा, जगदीश समराय व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
