*👉🏻 वार्ड-52 में आजाद प्रत्याशी चेतन हांडा को सभी वर्गों से मिला जबरदस्त समर्थन, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी नहीं आ रहे नजर* *👉🏻 अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा का लोगों ने किया स्वागत*

जालंधर-वार्ड नं 52 से आज़ाद युवा उम्मीदवार अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा को सभी वर्गों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड-52 के आज़ाद उम्मीदवार अंकुश हांडा इलाके कें घर-घर वोट मांगने पहुंचे तो महिलाओं और बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा एक सच्चे इंसान है। इसलिये उसकी जीत निश्चित है।
अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा ने आज छोटा अली मोहल्ला, गुड़ मंडी,छाजू राम गली, हनुमान मंदिर के सामने वाली गली,अली मोहल्ला पुली में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान सभी लोगों ने कहा कि इलाके से अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा ही जीतेगा। इस मौके पर अंकुश हांडा ने कहा कि इलाके में अगर वार्ड निवासी उसे इस चुनाव में जीत दिलाते है तो वह अपने वार्ड को हर प्रकार के मूलभूत सुविधाए पहल के आधार पर देंगे। इस मौके पर मोहल्ला निवासियों ने कहा कि वह अंकुश उर्फ चेतन हांडा को ही जिताएंगे। उधर, इस वार्ड से कांग्रेसी और गठबंधन प्रत्याशी का अता-पता ही नहीं है। कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी के बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं। इस मौके सुभाष बजाज, रॉकी बबेजा, मोंटी बवेजा, अमनदीप, अमन, अभी, दिनेश, साजन, गुरप्रीत, चेतन, नवीन, बबरीक सभरवाल इत्यादि मौजूद थे।

