*👉🏻 शराबी बाइक चालक नाका देख घबराया,मुड़ते समय गिरा,घायल*
जालंधर,30 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत आती जिमखाना रोड पर बाइक से गिरने के कारण युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरु नानक मिशन चौक की तरफ से बाइक सवार युवक स्काईलार्क चौक की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह जिमखाना क्लब के सामने पहुंचा तो सामने नाका देख युवक घबरा गया और अचानक ही वापस मुड़ने लगा। मुड़ते समय युवक के बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही युवक का सिर ज़मीन से टकरा गया और सिर से खून निकलने लगा। नाके पर खड़े
पुलिसकर्मियों ने भागकर युवक को उठाया और फुटपाथ पर लेटा कर पानी पिलाया। तभी आसपास लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। एंबुलेंस कर्मियों ने युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम गौतम निवासी आबादपुरा बताया। युवक ने एंबुलेंस कर्मियों को बताया कि उसने शराब पी रखी है। जिस कारण वह गिर गया। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
