*👉🏻 पंजाब में कोरोना के सात और मामले आए सामने, पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 21* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
नवांशहर, 22 मार्च 2020-(एच.ई)- पंजाब में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नवांशहर में कोरोना से पीड़ित 7 और मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद पंजाब में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 से बढ़कर 21 हो गई है। यह वही लोग हैं जो 72 साला मृतक बलदेव सिंह के संपर्क में आए थे। मृतक बलदेव सिंह नवांशहर के गांव पठलावा में कुछ दिन पहले ही इटली से आया था। जिसने आनंदपुर साहिब के होला मोहल्ला में शिरकत करने के बाद गांव में ही एक धार्मिक समागम में भी शिरकत की थी।