*👉🏻 एचडीएफसी बैंक का रिकवरी एजेंट साथी सहित गिरफ्तार, चार देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद* *👉🏻 एक आरोपी रैणक बाजार में कपड़े की दुकान पर करता है काम, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 दिसंबर 2021-(एच.ई)- सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने एचडीएफसी बैंक के रिकवरी एजेंट और रैणक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले युवक को चार अवैध देसी पिस्तौल 32 बोर, 8 जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को सीआईए स्टाफ-1 की टीम पटेल चौक में गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली की एचडीएफसी बैंक में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करने वाला करण राणा उर्फ राणा पुत्र विजय कुमार उर्फ लड्डू निवासी न्यू हरदयाल नगर अपने साथी अभिषेक चोपड़ा उर्फ अभी पुत्र कमल निवासी अर्जुन सिंह नगर नजदीक लाहोरिया दी चक्की के साथ मिलकर शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, दोनों आरोपियों के पास अवैध असला भी है। इसी सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने थाना डिवीजन नंबर दो में आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
5 दिसंबर को पुलिस पार्टी ने न्यू हरदयाल नगर टी-प्वाइंट के नजदीक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार देसी पिस्तौल 32 बोर, 8 जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने किसी जानकार से मध्य प्रदेश से ₹25000 प्रति पिस्तौल के हिसाब से चार पिस्तौल व कारतूस मंगवाए थे जिन्हें वह आगे किसी को बेचने वाले थे। पुलिस पूछताछ दौरान यह भी पता चला कि अभिषेक चोपड़ा जिसकी उम्र 18 वर्ष के करीब है वह रैणक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है और इसका साथी करण राणा का पिता भी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और अलग-अलग थानों में उस पर 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का 2 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि और भी मामलों का खुलासा हो सके।
