*👉🏻 सुरक्षित शहर में 5 दिनों में हुई गोली चलने की तीन घटनाएं* *👉🏻 लांबड़ा में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर युवक को मारी पांच गोलियां, गम्भीर हालत में घायल युवक इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 मार्च 2021-(एच.ई)-सबसे सुरक्षित शहरों की गिनती में 32वें नंबर पर आने वाले जालंधर शहर में 5 दिनों में गोली चलने की तीन वारदातें हो गई है। जिसने पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है। आज लांबड़ा क्षेत्र में सिर्फ गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर बोलेरो चालक ने आल्टो चालक हरप्रीत सिंह निवासी गांव अलीचक्क पर 5 गोलियां चला दी। एक गोली हरप्रीत सिंह के पेट से आरपार हो गई जबकि बाकी गोलियां उसकी बाजू और जांघ पर लगी। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हरप्रीत सिंह को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार आल्टो चालक हरप्रीत सिंह ने आगे जा रही बोलेरो से साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाया था, इसी बात को लेकर बोलेरो चालक भड़क गया और उसने ताबड़तोड़ 5 गोलियां हरप्रीत सिंह पर चला दी। 
–5 दिनों में गोली चलने की तीन घटनाओं ने हिला दिया पुलिस प्रशासन को–
बीते 5 दिनों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में गोली चलने की तीन घटनाएं हो गई है। पहली घटना सोढल रोड पर हुई थी जिसमें अपने दफ्तर में बैठे हुए फाइनेंसर टिंकू को दो बदमाशों पुनीत और लल्ली ने पुरानी रंजिश के चलते गोलियां मारकर मार दिया था। यह घटना दिन के उजाले में सरेआम हुई थी। उसके बाद कल रात 9:30 बजे नंगल सलेमपुर रोड पर अपनी दुकान में बैठे सीमेंट व्यापारी पूर्व फौजी बाजवा को बाइक पर आए दो युवकों ने गोली मार दी थी और आज तीसरी घटना भी दिन के उजाले में ही हुई है। जिसमें बोलेरो चालक ने मामूली सी बात पर ही आल्टो चालक हरप्रीत सिंह पर पांच गोलियां चला दी। 5 दिनों में घटित हुई इन तीन गोली की वारदातों ने पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है।
–पंजाब में बढ़ रहे गन कल्चर के कारण वारदातों में हो रहा है इजाफा–
पंजाब के युवाओं में हथियार रखने के शौक ने वारदातों को भी बढ़ावा दिया है। आजकल जो युवक पैसे वाला है और राजनीतिज्ञों के साथ जुड़ा हुआ है। उनमें से ज्यादातर युवकों ने वेपन रखा हुआ है। इसके इलावा अपराधिक छवि के व्यक्तियों ने भी अवैध रूप से असला रखा हुआ है। जिस कारण मामूली सी लड़ाई होने पर भी गोलियां चल जाती हैं। अब पुलिस प्रशासन को इन सभी बातों पर ध्यान देना होगा और पंजाब में बढ़ रहे गन कल्चर पर रोक लगानी होगी।
