*👉🏻 घर के बाथरूम के पास बंकर बनाकर छुपाई हुई 40 पेटी अवैध शराब व नशीले इंजेक्शनों सहित दो महिलाएं व पुरुष तस्कर काबू*
जालंधर,17 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना फिल्लौर की अपरा चौकी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 पेटी अवैध शराब व नशीले इंजेक्शनों सहित दो महिलाओं सहित एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि
चौकी अपरा के प्रभारी एस आई सुखदेव सिंह को सूचना मिली थी कि गांव छोकरा के रहने वाले रमन कुमार ने अपने घर के बाथरूम के पास बंकर बना कर अवैध शराब छुपाई हुई है, जोकि लोकसभा चुनावों के दौरान बांटी जाएगी। इस काम में रमन कुमार की दोनों पत्नियां भी शामिल है। पुलिस पार्टी ने छापेमारी की तो रमन कुमार की दोनों पत्नियां बंकर में शराब छुपा रही थी। पुलिस पार्टी ने उक्त बंकर से 40 पेटी अवैध शराब और 100 नशीले इंजेक्शन और 80 शराब के खाली डिब्बे बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम रमन कुमार पुत्र लेट हरीकृष्ण और सरबजीत कौर, परमजीत कौर दोनों पत्नी रमन कुमार निवासी गांव छोकरा थाना फिल्लौर बताई है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

