*👉🏻 एसटीएफ ने 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर पकड़े*

जालंधर,30 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-एसटीएफ जालंधर ने बाइक सवार दो तस्करों को काबू कर उनके पास से 1 किलो अफीम बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी एसटीएफ सुरजीत सिंह ने बताया कि जालंधर एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल ने पुलिस पार्टी सहित पिंड कोट चक कलां पिंड कोट कलां जालंधर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक बाइक पीबी-46-डी-7570 हीरो होंडा जिस पर दो व्यक्ति सवार थे आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी ने उक्त युवकों को रोका और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र विरसा सिंह निवासी पिंड भिट्टेवड, थाना राजासांसी, जिला अमृतसर और जोबनदीप सिंह उर्फ जोबन पुत्र धर्म सिंह निवासी पत्ती जलाल की पिंड वडाला कलां, थाना खलचियाँ, जिला अमृतसर बताया। पुलिस ने आरोपियों पर एसटीएफ थाना में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर यह पता लगाएगी कि आरोपी अफीम कहां से खरीद कर लाते थे और किन्हें सप्लाई करते थे।