*👉🏻 थाना पांच ने पकड़े लुटेरे*
जालंधर,26 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को काबू कर उनके पास से 1400/- रुपए की नकदी व चांदी की पायलों की जोड़ी बरामद की है। एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि वह 25 सितंबर को बबरीक चौक में पुलिस पार्टी के साथ मौजूद थे। तभी एक्टिवा सवार आज़ाद सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी शिव नगर मकसूदां आया और उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बेरी अस्पताल से आ रहे थे। जैसे ही बबरीक चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से आये बाइक सवार दो लुटेरों ने उसकी पत्नी के हाथ में पकड़ा पर्स छीना और फरार हो गए। एएसआई ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और मनीष कुमार रोशन लाल निवासी के पी नगर और बलराम पुत्र रजिंदर कुमार निवासी जल्लोवाल आबादी मॉडल हाउस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1400/- की नकदी और चांदी की पायल की जोड़ी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।


