*👉🏻 मामला रियाज़पुरा में हुए ब्लास्ट का* *👉🏻 हादसे में झुलसे सुनील ने भी दम तोड़ा*

जालंधर,31 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों सेंट्रल टाउन के रियाज़पुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में एक युवती राधिका की मौत हो गई थी,जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। जिन्हें सिविल अस्पताल इलाज हेतु दाखिल कराया गया था। घायलों में से सुनील निवासी प्रताप रोड ने आज सुबह दम तोड़ दिया। सुनील 22 वर्ष का था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने इस अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कल जेल भेज दिया गया था। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 2 हो गई है।
