*👉🏻 दो सौ ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर काबू*

जालंधर,7 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना नकोदर की पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सरबजीत राय ने बताया कि थाना नकोदर के प्रभारी एसआई बलविंदर सिंह और एसआई केवल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। जैसे ही पुलिस पार्टी सियानीवाल जालंधर रोड नकोदर पर पहुंची तो पुलिस पार्टी को सामने से एक औरत पैदल ही आती दिखाई दी, जिसने अपने हाथ में एक प्लास्टिक का लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देख महिला घबरा गई और उसने लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस पार्टी ने शक होने पर महिला को काबू कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान लिंदा उर्फ फिनाये पत्नी इकवैत निवासी मिजोरम हाल निवासी खानपुर डैफली दक्षिणी दिल्ली बताई। पुलिस ने महिला तस्कर पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
