अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ओवरब्रिज धंसा, 2 मजदूरों की मौत
बिहार के सासाराम में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के धंसने से मलबे में दबकर 2 मजदूर की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य मजदूर घायल हैं। घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना सासाराम रेलवे स्टेशन के पास गौरक्षणी की है।
जानकारी के मुताबिक आरा-सासाराम सड़क पर गौरक्षणी मे रेलवे का ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।मजदूर काम मे लगे थे।इसी दौरान उत्तर दिशा की सेंटिंग धंस गया और पुल का एक भाग दक्षिण की ओर फिसल कर 2 मजदूरों की मौत हो गई।
रेलवे की रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी है. उधर रेल ने गया मुगलसराय रेलखंड पर फिलहाल अप तथा डाउन मे परिचालन को फिलहाल बंद करा दिया है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।स्टेशन अधीक्षक उमेश पांडेय ने कहा कि 2 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है।

