*👉🏻 खुद को पत्रकार बता कर कर्फ्यू पास बनवाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेगी “पेमा”* *👉🏻 फर्जी कार्ड धारको को कल तक का दिया गया है समय.. कल तक कार्ड वापस करें या कानूनी कार्रवाई के लिए रहे तैयार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,28 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- शराब कारोबारी राकेश सहगल और मोहल्ला लतीफपुरा में एक सैलून चलाने वाले के पास से प्रेस का कर्फ्यू पास बरामद होने के बाद प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कम चेयरमैन लीगल सेल राजेश कपिल ने हैडलाइन एक्सप्रेस न्यूज़पेपर के संवाददाता से बातचीत दौरान कहा है कि अगर कल 29 मार्च तक जिन लोगों ने प्रेस के फर्जी कर्फ्यू पास बनवाए हैं, वह खुद उन कार्ड्स को लोक संपर्क विभाग में वापस नहीं करते तो एसोसिएशन उनके खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाएगी। राजेश कपिल ने कहा कि कुछ व्यक्तियों ने मीडिया पर्सन के नजदीकी होने की आड़ में या लोक संपर्क विभाग की आंखों में धूल झोंक कर और उनकी व्यस्तता के दौरान अनदेखी का लाभ लेकर प्रेस ड्यूटी करने के कर्फ्यू पास बनवा लिए हैं ऐसे लोगों के खिलाफ प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (पेमा) अब सख्त कदम उठाएगी। अगर कल तक ऐसे लोगों ने अपने कार्ड वापस ना किए तो सभी के कार्ड पुलिस द्वारा री-चेक करवाए जाएंगे, जो कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।