*👉🏻 जालंधर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 18 वर्षीय युवती को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरों के जरिए कर रहा था पीड़िता को ब्लैकमेल* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,22 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर के थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव गाखलां की 18 वर्षीय युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ जाकर थाना लांबड़ा में आरोपी गुरविंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि उसके घर के नजदीक ही गुरविंदर सिंह नाम का एक युवक रहता है। जिसकी बहन के साथ पीड़िता की गहरी दोस्ती थी। दोस्ती होने के कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी था,
लेकिन गुरविंदर सिंह पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। साल 2017 में आरोपी की बहन पीड़िता को बाजार जाने का कह कर अपने घर लेकर गई और वहां पर उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। जिसे 2 घंटे बाद होश आया। होश आने पर पीड़िता ने देखा कि उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था और उसके गुप्तांग में दर्द भी हो रहा था। पीड़िता ने उठकर शोर मचाना चाहा तो गुरविंदर सिंह ने उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो उसके पास है। अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे वायरल कर देगा। जिसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि 2018 में गुरविंदर सिंह ने फिर से उसे अपने घर जबरदस्ती बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर किसी को बताने की कोशिश की तो उसके भाई व पिता को जान से मार देगा। डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया और परेशान रहने लगी। एक बार जब फिर से आरोपी ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया तो पीड़िता ने उसे मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता की नग्न तस्वीरें पीड़िता के मामा को व्हाट्सएप कर दी। जिसके बाद पीड़िता के मामा ने तस्वीरों के बारे में पीड़िता के घरवालों को बताया। घर पता चलने पर पीड़िता ने सारी कहानी अपनी दादी को बताई। जिसके बाद दादी और दादा पीड़िता को साथ लेकर थाना लांबड़ा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। थाना लांबड़ा की पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
