*👉🏻 शहर में नकली सेहत अधिकारी और नकली निगम कर्मियों का गिरोह सक्रिय* *👉🏻 खाने-पीने के सामान की रेहड़ी लगाने वालों को बनाते हैं अपना शिकार*
जालंधर,11 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- शहर में आज कल नकली सेहत अधिकारी और नकली निगम कर्मियों का गिरोह सक्रिय है। यह लोग शहर में खाने-पीने का सामान बेचने वाले रेहड़ी वालों को अपना शिकार बनाते हैं और उनसे डरा धमकाकर रुपए एंठते हैं। रविदास चौक से आगे खाने पीने का सामान की रेहड़ी लगाने वाले रामप्रसाद और आइसक्रीम बेचने वाले
एक रेहड़ी वाले ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास दो व्यक्ति आए जो खुद को सेहत विभाग में इंस्पेक्टर बता रहे थे। उन्होंने आते ही उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि तुम्हारे खाने-पीने के सामान की उनके पास शिकायत आई है। इसलिए तुम्हारे खाने-पीने के सामान के सैंपल भरने पड़ेंगे। जब रेहड़ी वाले ने उन्हें कहा कि मेरा सामान बिल्कुल ठीक है, आप सैंपल भरकर देख सकते हैं तो उक्त दोनों नकली सेहत अधिकारियों ने उसे ऐसे ही मामला रफा-दफा करने की बात कही। 
जिसके बाद दोनों ने उक्त रेहड़ी वाले से ₹500 लेकर चले गए। ऐसे ही एक और सब्जी वाले के पास दो व्यक्ति पहुंचे जो खुद को निगम कर्मी बता रहे थे और रेहड़ी वाले को डराया धमकाया कि तुम प्लास्टिक के उन लिफाफों का इस्तेमाल कर रहे जो बैन किए हुए हैं। जब सब्जी वाले ने उनसे कहा कि आप अपना शिनाख्ती कार्ड दिखाओ तो दोनों ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई और उसके लिफाफे उठा कर चले गए। ऐसे कितने ही रेहड़ी वाले हैं जो इनका शिकार हो चुके हैं। हैडलाइन एक्सप्रेस समाचार से बात करते हुए इन रेहडी वालों ने बताया कि ऐसे और कितने ही रेहडी वाले हैं जो इन लोगों का शिकार बन चुके हैं। एक रेहडी वाले ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास दो ऐसे ही व्यक्ति आए जो खुद को सेहत विभाग के अधिकारी बता रहे थे और उसकी रेहडी से जूस पीकर बिना पैसे दिए ही चलते बने। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे धोखेबाज लोगों को पकड़ कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे नकली सेहत अधिकारी और नकली निगम कर्मी किसी और गरीब रेहड़ी चालक को अपना शिकार ना बना पाए।


