*👉🏻 डेरा स्वामी प्रीतम भवन गोपाल नगर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच लाख रुपये* *👉🏻 मुश्किल की इस घड़ी में सभी को योगदान देना चाहिए- डेरा प्रबंधक* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए थे हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,31 मार्च 2020-(भल्ला/राजीव शर्मा)-वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जारी इस लड़ाई में हर व्यक्ति अपना योगदान दे रहा है। आज गोपाल नगर में स्थित डेरा स्वामी प्रीतम भवन के प्रबंधकों ने इस महामारी से जारी लड़ाई में लोगों की सहायता के लिए डेरे की तरफ से 5 लाख रुपये का योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
इस मौके पर मौजूद ट्रस्ट के चेयरमैन स्वामी शांतानंद, रामदास, चरणदास और दिव्यानंद ने लोगों से अपील की है कि वह अपने परिवार सहित घर पर ही रहें। उनका घर पर रहना ही कोरोना वायरस के खिलाफ एक बड़ी जीत होगी, क्योंकि इस बीमारी से बचाव ही एकमात्र उपाय हैं। अगर आप अपने परिवार सहित घर पर रहेंगे तो सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के जीवन का भी बचाव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का जितना सामर्थ्य है वह उस हिसाब से सरकार के राहत कोष में अपना योगदान दें। तहसीलदार शीशपाल सिंह को 5 लाख रुपये का चेक भेंट करते समय गुरशरण सिंह, आर.एस कालड़ा,गुरचरण सिंह, कुक्कू मक्कड़, गुरदीप सिंह कालड़ा आदि मौजूद थे।