*👉🏻 राणा गुरजीत सिंह ने पत्रकारों और ट्रैफिक कर्मियों को दिए सेनिटाइजर* *👉🏻 गौतमबीर सिंह ने पंजाब प्रेस क्लब, पेमा को दिए सेनिटाइजर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 01 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों पर वरिष्ठ कांग्रेसी लीडर व पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पत्रकारों और ट्रैफिक कर्मियों को 1000 सैनिटाइजर की बोतलें दी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम के सदस्य गौतमबीर सिंह ने खुद पंजाब प्रेस क्लब जाकर क्लब के पदाधिकारियों को सैनिटाइजर की बोतलें सौंपी।
इसके अलावा प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों को भी सैनिटाइजर दिए गए। राणा गुरजीत सिंह ने ट्रैफिक कर्मियों को भी सैनिटाइजर की बोतलें दी ताकि वह समय-समय पर अपने हाथों को साफ रख कर सुरक्षात्मक तरीके से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर सकें। इस मौके पर गौतमबीर सिंह के साथ ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर रमेश लाल व अन्य उपस्थित थे।
इस मौके पर गौतमबीर सिंह ने कहा कि पत्रकार और पुलिसकर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों को इस बीमारी से बचने संबंधी जागरूक कर रहे हैं और साथ ही अपने कर्तव्य का पालन भी कर रहे हैं।