*👉🏻 राशन डिपू की आड़ में करता था नशे और हथियारों की तस्करी* *👉🏻 तीन आरोपियों से तीन पिस्तौल,120 कारतूस,125 ग्राम हेरोइन,30 ग्राम आइस,तीन हज़ार अमरीकन डॉलर,कैनेडियन पासपोर्ट,लैंसर कार और बाइक बरामद* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,01 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए देहाती ने तीन आरोपियों को काबू कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, नशा, अमेरिकन डॉलर, कार और बाइक बरामद की है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सीआईए स्टॉफ देहाती के प्रभारी शिवकुमार अपनी टीम के साथ कर्फ्यू दौरान नकोदर में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस पार्टी ने बाइक सवार से पूछा कि कर्फ्यू के दौरान वह कहां जा रहा है। बाइक सवार ने पुलिस पार्टी को बताया कि वह राशन लेने के लिए नकोदर के मालड़ी गांव में बिट्टू वलैतिया के राशन डिपो पर जा रहा है। पुलिस पार्टी को शक होने पर उन्होंने बाइक सवार युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी बाइक सवार युवक जतिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी सोहल खुर्द थाना सिटी नकोदर जिला जालंधर देहाती पर मामला दर्ज कर सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह बिट्टू वलैतिया से नशा लेकर आया था। आरोपी ने बताया कि बिट्टू वलैतिया राशन डिपो की आड़ में नशा और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता है। पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर गुरदीप सिंह उर्फ बिट्टू वलैतिया पुत्र लेट बुध सिंह निवासी पिंड महमूदपुर थाना सदर नकोदर जिला जालंधर देहाती को काबू कर उसके पास से एक रिवाल्वर 32 बोर 10 जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल 315 बोर 30 जिंदा कारतूस, 40 जिंदा कारतूस 32 बोर, 35 जिंदा कारतूस 12 बोर, 100 ग्राम हेरोइन, 30 ग्राम आइस, 3000 अमेरिकन डॉलर, 1 कैनेडियन पासपोर्ट, एक गन स्कोप और एक लैंसर कार बरामद की। इसी प्रकार पुलिस पार्टी ने रिंपी पुत्र जगीर सिंह निवासी मोहल्ला रहमानपुर थाना सिटी नकोदर जिला जालंधर देहाती को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

