*👉🏻 वार्ड नंबर 40 में पड़ते देओल नगर, न्यू देओल नगर के निवासी पानी की बूंद बूंद को तरसे* *👉🏻 पार्षद चुनावों में इलाके की महिला को आजाद प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया जाएगा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-वार्ड नं 40 के अंतर्गत पड़ते देओल नगर ,न्यू देओल नगर के निवासी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। बीती रात से बिजली सप्लाई बंद थी और सुबह 10:30 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो गई लेकिन पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। इलाका निवासियों ने जब इस बारे में इलाका पार्षद वरेश मिंटू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल सुबह चलता है लेकिन बिजली न होने के कारण ट्यूबवेल चल नहीं पाया। जब लोगों ने पार्षद से कहा कि बिजली सप्लाई 10:30 बजे बहाल हो गई थी तो तब कुछ देर के लिए पानी की सप्लाई शुरू की जा सकती थी। अगर उसे भी रहने दिया जाए तो दोपहर 12 बजे रोजाना पानी की सप्लाई आती थी तो उसे शुरू क्यों नहीं किया गया। जिस पर पार्षद वरेश मिंटू ने कहा कि दोपहर को पानी की सप्लाई आती ही नहीं। महीनों से दोपहर 12 बजे पानी की सप्लाई मिल रही थी तो आज अचानक से ही पानी की सप्लाई बंद हो गई। इसी बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। 
–एक ट्यूबवेल दो दिन से बंद–
देओल नगर का एक ट्यूबल 2 दिन से बंद है जिस कारण लोग काफी परेशान है। पानी की किल्लत होने के कारण इलाके की एक गली में पानी का टैंकर भेजा गया है जिससे लोग बाल्टियां भर भर कर पानी अपने घरों में ले जाकर अपने कामकाज निपटा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इलाका पार्षद सिर्फ चुनावों के समय में ही इलाके में आता है उसके बाद वह ईद का चांद हो जाता है।
–पार्षद के चुनावों में इलाके की महिला को आजाद प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया जाएगा–
इलाके में आ रही समस्याओं को लेकर इलाका निवासी काफी परेशान है और दूसरी तरफ पार्षद द्वारा लोगों का फोन ना उठाना लोगों के मनों में गुस्सा पैदा कर रहा है। इसीलिए इलाके के कुछ लोगों ने मीटिंग कर यह निर्णय लिया है कि इस बार पार्षद के चुनाव में वार्ड नंबर 40 से एक महिला को आजाद प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया जाएगा ताकि उसे जिता कर इलाके की समस्याओं से निजात पाई जा सके। लोगों का कहना है कि अगर उक्त महिला को किसी पार्टी द्वारा टिकट दी जाती है तो ठीक नहीं तो उक्त महिला को आजाद प्रत्याशी के रूप में खड़ा करके उसे जिताया जाएगा।


