*👉🏻 हथियार,हेरोइन व लाखों की नकदी सहित चार तस्कर काबू*
जालंधर,20 अक्तूबर-(भल्ला/बब्बू)- मकसूदां थाना की पुलिस ने असला, हेरोइन व लाखों की नकदी सहित चार तस्करों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि डीएसपी करतारपुर दिग्विजय सिंह कपिल के दिशा निर्देशों पर मकसूदां थाना के प्रभारी रमनदीप सिंह की अगुवाई में एसआई रघुनाथ सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर विधिपुर फाटक नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने क्रेटा कार में सवार व्यक्तियों को रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन,एक रिवाल्वर 32 बोर,एक पिस्टल 7.65 बोर,15 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन की सप्लाई देने के लिए नूरपुर अड्डा की तरफ जा रहे थे। पुलिस पार्टी ने आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए नूरपुर अड्डा के पास से एक सफेद मारुति कार में सवार व्यक्ति को 2,45,000 की ड्रग मनी के साथ काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशेष कुमार (27) पुत्र केशव राम निवासी शेरपुर संगरूर, हरप्रीत सिंह (29) पुत्र बलविंदर सिंह निवासी शाहपुर थाना ब्यास अमृतसर, गुरप्रीत सिंह (25) पुत्र बलदेव सिंह निवासी पक्का थाना सदर कोटकपूरा और कुलदीप सिंह (28) पुत्र कुंदन सिंह निवासी रंधवा थाना दसुआ होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी।


