*👉🏻 बच्चों का पसंदीदा पार्क हुआ सील* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर का सबसे पुराना और बच्चों का पसंदीदा पार्क आज सील कर दिया गया। मॉडल टाउन में स्थित निक्कू पार्क पर आज एसडीएम संजीव शर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर सील लगा सरकारी कब्जा ले लिया।
इस बारे में बताते हुए एसडीएम संजीव शर्मा ने कहा की उक्त पार्क 20 साल की लीज पर था। जिसकी समय अवधि समाप्त होने पर इसे सील कर दिया गया है। आगे प्रशासन के हाथ में है कि वह इसकी लीज अवधि बढ़ाएगा या अपनी देखरेख में पार्क को खोलेगा। मगर पार्क सील होने के कारण बच्चों के लिए यह एक बुरी खबर है क्योंकि शाम होते ही बच्चे व युवा इस पार्क में आना शुरु कर देते थे और शाम तक यहां पर हंस खेलकर समय व्यतीत करते थे। शहर के बीचों-बीच और पॉश एरिया में होने के कारण यहां पर काफी लोग आते थे।