*👉🏻 जालंधर के लिए राहत की खबर, तीन कोरोना संक्रमित मरीज हुए डिस्चार्ज, रिपोर्ट आई नेगेटिव* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर के लिए एक राहत की खबर आई है। सिविल अस्पताल में कोरोना से पीड़ित 3 मरीजों को 14 दिनों के इलाज के बाद ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। 14 दिन के बाद आज जब इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो इन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। डिस्चार्ज हुए मरीजों की पहचान जसबीर सिंह, अलीबाग और विश्वशर्मा के रूप में हुई है।
