थाना एक की पुलिस ने हेरोइन सहित एक को किया काबू
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना एक की पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना एक के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई रेशम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान शीतल नगर से शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। पुलिस को देख जैसे ही वो भागने लगा उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र अमरजीत निवासी उजाला नगर के रूप में हुई है। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

