*👉🏻 संदिग्ध समझ पुलिस को बुलाया* *👉🏻 जांच करने पर निकले श्रदालु जो पैदल जा रहे थे माता चिन्तपूर्णी*
जालंधर-गुड़मंडी में कुछ युवकों को जिन्होंने पीठ पर बैग पहने पैदल जाते देख लोगों ने संदिग्ध समझ पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर इंस्पेक्टर विमल कांत पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और जांच शुरू की। काफी देर तक जांच करने के बाद पता चला कि वह कोई आंतकी या संदिग्ध नहीं बल्कि खीवा गांव के युवक थे जो पैदल माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। इन युवकों के बारे में एसीपी सतिंदर चढ्ढा ने पुष्टि की है।



