*👉🏻 विक्रम कौशल कांग्रेस के जन कल्याण एवं प्रचार सैल दोआबा जोन के चेयरमैन नियुक्त*
जालंधर,14 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जन
कल्याण एंव प्रचार
सैल के प्रदेश चेयरमैन हरप्रीत सिंह कंवर ने अपने सैल के दोआबा जोन 2 के चेयरमैन विक्रम कौशल विक्की की पार्टी के प्रति लगन और कार्यों को देखते हुए आज विक्रम कौशल को समस्त दोआबा जोन का चेयरमैन नियुक्त किया है। कौशल 1995 से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और एन एस यू आई, यूथ कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और कई अहम पदों पर रह कर पार्टी के लिए अपनी सेवाएं देते रहे हैं।
2017 में विक्रम कौशल ने बावा हैनरी जी के चुनावों में बीजेपी में तगड़ी सेंधमारी की थी। 2017 में हुए निगम चुनावों में वार्ड नं 60 से अवतार सिंह को केवल अपना समर्थन ही नही दिया अपितु भाजपा के उम्मीदवार और अपने रिश्तेदार कृष्ण कोछड मिंटा को करारी शिकस्त दी। जिसके फलस्वरूप वार्ड नं 60 में कांग्रेस का परचम लहराया।
विक्रम कौशल ने गत दिवस पहले आम आदमी पार्टी के नेता श्री गुलशन शर्मा का भी हृदय परिवर्तन करने में और उन्हें कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करवाने में
अपना अहम योगदान दिया। दोआबा जोन में कुल 23 विधानसभा क्षेत्र है जो कि भुलत्थ, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा, फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर वेस्ट, जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ, जालंधर कैंट, आदमपुर, मुकेरियां, दसूहा, उरमुड, श्याम चौरासी, होशियारपुर, चब्बेवाल, गढ़शंकर, नवांशहर, बंगा, बलाचौर शामिल है। विक्रम कौशल को पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी जी का संरक्षण प्राप्त है। और इसी लिए कौशल के मौजूदा कई विधायकों के साथ दोस्ताना संबंध है।
कौशल की इस नियुक्ति पर जहां युवाओं को खुशी हुई वहीं सीनियर कांग्रेसी नेता में भी खुशी की लहर दिखी। पूर्व डिप्टी मेयर डा टी एल भारद्वाज, पूर्व पार्षद एंव पी पी सी सी सचिव हरिपाल सौंधी, पार्षद ज्ञान चंद जी, पार्षद ओम प्रकाश, मनीष सहगल, बाबी सहगल, महेश गुप्ता, गुलशन शर्मा, पार्षद रीटा शर्मा, पार्षद अवतार सिंह, पार्षद निर्मल सिंह, पार्षद विक्की कालिया, पार्षद दीपक शारदा, पार्षद राजा सिंह, वपार्षद परमजीत सिंह पम्मा, पार्षद बलराज ठाकुर, पार्षद विपन चड्डा, पार्षद रोहन सहगल, पार्षद अरूणा अरोड़ा, पार्षदपति कुलदीप भुल्लर, धर्मिंदर राणा, पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह बब्बी, कुलदीप विज, रविंदर मित्तल, बोवी अरोड़ा, ललित मित्तल, सुमित गुलाटी, विजय मिंटू, परमजीत सिंह बल, सन्नी विज, शक्ति तुंगल, पुष्पिंदर शर्मा, विकास तलवाड, राकेश भास्कर, आशू सिंगला, पुष्पिंदर लाली, ओंकार सिंह मिठू करतारपुरिया, सरविंदर शर्मा, अतुल दत्ता, नीतिन पारसी, अकाश पासी, रतनेश सैनी, टीनू सौंधी, प्रिंस सौंधी, नीतिन भंडारी, निशांत घई, राजीव कक्कड़, सन्नी अरोड़ा, विक्रम वर्मा, व अन्यो ने विक्रम कौशल को अपनी शुभकामनायें दी।

