*👉🏻 रेड जोन में आने वाली दुकानें नहीं खुलेंगी-सीएम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2020-(एच.ई)- मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि पूरे राज्य में 17 मई तक कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है और इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य में रेड जोन से बाहर जो क्षेत्र है उनमें स्थित दुकानों को सुबह 7:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है। सीएम ने कहा है कि रेड जोन से बाहर आने वाली दुकानें स्थानीय प्रशासन के निर्देशों अनुसार रोटेशन वाइज खोली जाएंगी। इसी प्रक्रिया के अनुसार ही गांव में स्थित दुकानें भी खुलेगी। सैलून और जिन दुकानों पर ज्यादा भीड़ रहती है उन दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। सीएम के आदेश अनुसार इस बात को साफ तौर पर बताया गया है कि रेड जोन के अंतर्गत आने वाली दुकानों को कोई छूट नहीं दी गई है।