*👉🏻 लांबड़ा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा*
जालंधर,4 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि पुलिस पार्टी ने चिट्टी मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक सफेद स्कूटरी पर आ रहे व्यक्ति को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक शर्मा निवासी जीटीबी नगर के रूप में हुई है। इसी तरह पुलिस ने 5-5- 2018 को हुए लड़ाई झगड़े के मामले में फरार आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ निज्जर पुत्र गुरमीत सिंह निवासी कुराली को लांबड़ा अड्डा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 307,323,324,341, 148,149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।



