*👉🏻 जिला जालंधर में मात्र करीब 127 लोग प्रति दिन के हिसाब से हो रहे टेस्ट* *👉🏻 एक अप्रैल से आज तक 4967 लिए गए सैंपल, इस गति से चले तो जिले की आबादी के सैम्पल लेने में लग जाएंगे 19 हज़ार से ज्यादा दिन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 09 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)-कोरोना वायरस से लोगों का बचाव करने के लिए पंजाब में कर्फ्यू लगाया हुआ है। जिसके तहत जालंधर में रोजाना ही जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर अपनी टीमों सहित फ्लैग मार्च निकालकर शहर का हाल-चाल पता करते हैं। आज भी फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेहत विभाग द्वारा जिले में 1 अप्रैल से लेकर आज तक 09 मई 2020) तक 4967 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। जिनमें से 155 लोग (खबर लिखते समय तक 175) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधीश द्वारा बताया गया है कि जिले में बड़ी ही तेजी से लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट करने के लिए लिए जा रहे हैं। अब अगर जिलाधीश की बात को ही मान लिया जाए तो उनके हिसाब से 39 के करीब दिनों में 4967 सैंपल लिए जा चुके हैं। जोकि 1 दिन में 127 लोग के करीब बनता है। अगर इसी गति के हिसाब से सेहत विभाग सैंपल लेता है तो जिले की आबादी 25 लाख के करीब के सैंपल लेने में उन्हें 19,000 दिन के करीब लग जाएंगे। अगर जिलाधीश इस गति को तेज बता रहे हैं तो सोचिए कि आधी शताब्दी से भी ज्यादा जिले की आबादी के सैंपल लेने में ही गुजर जाएंगे। इस बात से तो लगता है कि प्रशासन सिर्फ लोगों का दिल रखने के लिए ऐसी बातें कर रहा है। अगर नतीजों की पड़ताल करें तो जिला प्रशासन और सेहत विभाग कछुए की चाल चल रहा है।
