*👉🏻 जस्सा मर्डर केस के आरोपियों से दो और अवैध वेपन हुए बरामद* *👉🏻 आचार संहिता के दौरान 7 लाख की भारतीय करंसी हुई बरामद*
जालंधर,16 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस द्वारा बीते दिनों हुए जसप्रीत उर्फ जस्सा मर्डर केस के आरोपियों से पूछताछ दौरान एक नया खुलासा किया है। डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि पूछताछ दौरान जस्सा मर्डर केस के आरोपी अजय मसीह और विजय मसीह ने बताया कि वह नवंबर 2018 में बिहार से तीन वेपन और कारतूस खरीद कर लाए थे। जिसमें से एक वेपन से उन्होंने जसप्रीत जस्सा का कत्ल किया था और दो वेपन एक पिस्टल 32 बोर और 5 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर और पांच जिंदा कारतूस आरोपियों के घर से बरामद हुए हैं। आरोपी जस्सा मर्डर केस में पहले ही रिमांड पर हैं और अब पुलिस ने इन पर अलग मामला दर्ज कर लिया है। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर आगे पूछताछ करेगी।
वहीं थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पिम्स अस्पताल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक कार pb08 सीजे 2020 को रोका। जिसे कुलवंत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी हरदयाल नगर गढ़ा चला रहा था। तलाशी दौरान पुलिस को उस में से सात लाख रुपये की भारतीय करंसी बरामद हुई।
जिसके बारे में आरोपी ने बताया कि यह रकम उसके कारोबार के कुलेक्शन की है। लेकिन कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने थाना डिविजन नंबर 7 में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्रकारवार्ता दौरान एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल व अन्य अधिकारी मौजूद थे


