*👉🏻 चुनाव प्रचार के आखिरी दिन थाना 7 की पुलिस ने पकड़ी 2 लाख 70 हज़ार की नकदी*
जालंधर,17 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- चुनाव प्रचार के आखिरी दिन थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने 2 लाख 70 हज़ार आठ सौ रुपये की नकदी पकड़ी है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 7
के प्रभारी ने बताया कि एएसआई प्रीतम सिंह ने पुलिस पार्टी और चुनाव आयोग की टीम सहित अर्बन एस्टेट फेज 1 में नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी ने वैगन आर PB-10-CC-1706 कार को रोका। तलाशी लेने पर उसमें से 2 लाख 70 हज़ार आठ सौ रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ दौरान कार चालक कमल वर्मा पुत्र कश्मीरी लाल निवासी इंदिरा पार्क नकदी सम्बंधी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। कमल वर्मा ने बताया कि वह ट्रैवल एजेंट का काम करता है। चुनाव आयोग ने बरामद की गई राशि को ज़ब्त कर लिया है।

