*👉🏻 न्यू शीतल नगर में हुआ गुंडागर्दी का नंगा नाच, एक दर्जन के करीब हथियारबंद हमलावरों ने गली में खड़े युवक को बुरी तरह से काट डाला* *👉🏻 घायल युवक निजी अस्पताल में उपचाराधीन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 मई 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ते न्यू शीतल नगर में आज शाम 5:00 बजे के करीब एक दर्जन के करीब हथियारबंद युवकों ने न्यू शीतल नगर की गली नंबर 2 के बाहर खड़े मुकेश कुमार पुत्र विनोद दास निवासी न्यू शीतल नगर को बुरी तरह से तेजधार हथियारों से काट डाला। गंभीर हालत में जख्मी हुए मुकेश कुमार को निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए घायल युवक के दोस्त लक्की पुत्र विनोद कुमार निवासी न्यू शीतल नगर गली नंबर 2 ने बताया कि हथियारबंद युवक उसे मारने की नीयत से आए थे,
लेकिन उस समय वह वहां पर मौजूद नहीं था इसीलिए हमलावर उसके दोस्त मुकेश कुमार को बुरी तरह से घायल कर वहां से फरार हो गए। लक्की ने बताया कि घायल हुए मुकेश ने उसे बताया कि हमलावर वहां पर आते ही लक्की के बारे में पूछ रहे थे। जब उसने कहा कि उसे नहीं पता कि लक्की कहां पर है तो वह उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर मौके से फरार हो गए। वहीं लक्की ने कहा कि कुछ दिन पहले भी कुछ युवक तलवारें लेकर आए थे और उसे जान से मारने की कोशिश की थी।
उस दिन वह किसी तरह बच गया। आज भी हमलावर उसे मारने की नीयत से ही आए थे लेकिन वह उसके दोस्त मुकेश को बुरी तरह से घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को दे दी गई है।

