*👉🏻 कोरोना के कारण महिला की मौत,कोरोना से मरने वालों की गिनती हुई सात* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 मई 2020-(एच.ई)-जालंधर में कोरोना वायरस के कारण एक और मौत हो गई है। कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या अब 7 हो गई है। मृतका की पहचान जालंधर के ईश्वर नगर की रहने वाली संतोष कुमारी (69) के रूप में हुई है। जिसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहीं कर्फ्यू खत्म होने के बाद लोग फिर से आम दिनों की भांति सड़कों पर आ गए है। जिसके कारण सड़कों और बाजारों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। लोग ये भूल गए हैं कि कर्फ्यू खत्म हुआ है कोरोना नहीं। अगर लोग अभी भी न सुधरे तो कोरोना शहर को अपनी चपेट में ले लेगा।
