*👉🏻 लाजपत नगर बना अवैध बस अड्डा,हिन्दू नेता के दबाव में ट्रैफिक पुलिस ने बस का चालान काट की खानापूर्ति* *👉🏻 दोबारा बस मोहल्ले में रुकी तो करवाउंगी सख्त कार्रवाई-पार्षद जसलीन सेठी*

जालंधर,3 नवंबर-(प्रदीप भल्ला/राजीव शर्मा)-वार्ड नं-20 के अंतर्गत पड़ता लाजपत नगर बस अड्डा बन रहा था कि इलाकानिवासियों की शिकायत पर वार्ड पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करवाई। जानकारी देते हुए वार्ड नं-20 की पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने बताया कि इलाकानिवासियों ने उन्हें सूचित किया था कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के साथ लगती गली में किसी कंपनी की बस सप्ताह में 3 बार आकर सवारिया उठती है और सवारियां भरने के बाद मोहल्ले से ही निकलती है। जिस कारण एक तो जाम की समस्या लगी रहती है और ऊपर से सवारिया पूरी गली को घेर कर खड़ी रहती है। जिससे उन्हें परेशानी होती है। आज भी जब बस इलाके में आकर रुकी तो इलाकानिवासियों ने पार्षद मैडम जसलीन सेठी को सूचित कर दिया। जो कि मौके पर पहुंची और ट्रैफिक पुलिस को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की मैडम सिकंदया देवी और थाना 4 के एएसआई सुरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही शिवसेना समाजवादी के नेता नरेंद्र थापर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। नरेंद्र थापर के दबाव में आकर ट्रैफिक पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए बस का चालान कर दिया और बस को मोहल्ले से बाहर निकाल दिया। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि काफी समय से अवैध रूप से मोहल्ले से सवारियां उठा रही इस बस के बारे में पुलिस प्रशासन को पता तक नहीं था। जबकि चंद कदमों की दूरी पर थाना चार की पुलिस का नाका भी लगा होता है। लेकिन फिर भी पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। पार्षद जसलीन सेठी का कहना था कि पहले भी कई बार बस के मालिकों को शिकायत की थी, लेकिन वह बस को मोहल्ले में लगाने से नहीं हटे थे। अब अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह बस मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे।
——————————————–जब इस बारे में एसीपी ट्रैफिक जंग बहादुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बस के कागजात चेक करने के बाद जो कार्रवाई बनती थी उस हिसाब से उसका चालान कर दिया गया है और अगर फिर से दोबारा बस इलाके में खड़ी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
