*👉🏻 युवक ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म*

जालंधर,21 सितम्बर-(विष्णु)- बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते कृष्णा नगर में एक 26 वर्षीय युवक ने नाबालिगा से दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात नाबालिगा का परिवार धार्मिक समागम में गया हुआ था। तभी इलाके का ही रहने वाला एक 26 वर्षीय युवक उनके घर में घुस गया और नाबालिग से दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया है।


