*👉🏻 पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने लिया चार्ज* *👉🏻 गार्ड ऑफ ऑनर से किया स्वागत, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*


जालंधर, 09 अप्रैल 2022-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने आज पद संभाल लिया।
गार्ड ऑफ ऑनर के द्वारा उनका रस्मी तौर पर स्वागत किया गया। जिसके बाद श्री तूर ने सभी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।
इससे पहले जालंधर में पुलिस कमिश्नर के पद पर अपनी ड्यूटी निभाने वाले नौनिहाल सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मीटिंग कर उन्हें सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया व भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।


