*👉🏻 गुरुघर में 8 साल की बच्ची से ग्रंथी ने की अश्लील हरकत,लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
बठिंडा, 23 मई 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-बठिंडा शहर में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसने छोटी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा कर दिए हैं। रविवार को बठिंडा के गुरुद्वारा में एक 8 साल की बच्ची से 60 साल के ग्रंथी द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
मामला जिले के कोठड़ा गांव का है। 8 साल की बच्ची अपने चाचा के साथ गुरुद्वारा साहिब में गई थी। बच्ची का चाचा गुरुद्वारा में सेवा करने लग गया तो बच्ची गुरुद्वारा में ही बने एक घर जिसमें ग्रंथी गुरनाम सिंह रहता है में चली गई। बच्ची को अकेला देख ग्रंथी गुरनाम सिंह ने बच्ची से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। घर पहुंचते ही बच्ची ने अपनी परिवार वाले को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद गुस्से में आए परिजन गांव वालों को साथ लेकर ग्रंथी के घर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने ग्रंथी को पिल्लर से बांध दिया और पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी ग्रंथी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लोगों ने आरोपी ग्रंथी को पिल्लर के साथ बांधकर उसकी वीडियो भी बनाई जो कि वायरल हो चुकी है।



