*👉🏻 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लगाएगा लोन मेला*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय-4 जालंधर की ओर से 22-02-2018 को छोटी बारादरी मार्केट फेस-2 में लोन मेला लगाया जाएगा। पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इस मेले में बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे गृह ऋण, कार ऋण, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण, स्वर्ण मुद्रा योजना इत्यादि को विशिष्ट स्टालों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लोन मेले का उद्देश्य बैंक के विभिन्न उत्पादों को ग्राहकों के लिए एक ही छत के अधीन उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त हर 1 घंटे के अंतराल में एक लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। जिसमें आए हुए सभी ग्राहक सम्मिलित हो सकेंगे व विजेताओं को मुफ्त उपहार दिए जाएंगे। इस अवसर पर बैंक की ओर से मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। यह लोन मेला सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा। पत्रकारवार्ता में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पवन बस्सी,श्री सुशील कुमार हंस व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
