*👉🏻 व्यक्ति की आंखों में मिर्ची डाल डेढ़ लाख लूटे* *👉🏻 पहले भी हो चुकी है वारदात*
जालंधर,27 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत आते शक्ति नगर में स्थित वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर में कर्मचारी की आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डाल एक व्यक्ति डेढ़ लाख रूपया लूट कर ले गया। जानकारी देते हुए पीड़ित मोहित देव ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति आया और आते ही उसने उनकी आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डाल दिया और दफ्तर में पड़ा हुआ डेढ़ लाख रुपए का कैश उठाकर फरार हो गया। एक साल पहले भी उनके दफ्तर में चोरी की वारदात हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

