*👉🏻 फ़ूड सप्लाई की टीमों ने शॉपिंग मॉल और करियाना स्टोर्स का किया दौरा, महंगा सामान बेचा तो होगी कारवाई* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 20 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशों पर फूड और सिविल सप्लाई की टीमों ने शॉपिंग मॉल और करियाना स्टोर का दौरा कर निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने वहां पर सामान खरीद रहे लोगों से सीधी बातचीत कर उनसे पूछा कि दुकानदार आपको सामान कंट्रोल रेट पर ही बेच रहा है या सामान के दाम बढ़ाए गए हैं। लोगों से बातचीत करने के बाद अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई दुकानदार महंगे दामों पर खाने-पीने की चीजें बेचेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अलग-अलग टीमों ने डी-मार्ट व अन्य ग्रॉसरी स्टोर्स पर दौरा कर खरीदारी करने आए लोगों से बातचीत की और साथ ही उन्हें कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि खाने-पीने के सामान, दूध और सब्जियों की कोई किल्लत नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कालाबाजारी करता हुआ पकड़ा गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
