*👉🏻 सरकार राज्य में रात को सख्ती करने में जुटी और कोरोना दिन में लोगों को बना रहा अपना शिकार* *👉🏻 इन क्षेत्रों के रहने वाले हैं 6 पॉजिटिव मरीज, गिनती हुई 354* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 जून 2020-(एच.ई)- जालंधर में कोरोनावायरस की रफ्तार कम होती दिखाई नहीं दे रही है। रोजाना ही शहर में कोरोनावायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। आज दोपहर बाद एक बार फिर से छह नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके कारण शहर में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़कर 354 हो गई है। आज आए पॉजीटिव मरीजों में से एक 40 वर्षीय व्यक्ति जोकि डिफेंस कॉलोनी का रहने वाला है, एक 28 वर्षीय युवती जोकि पुलिस कर्मी है, इसके अलावा एक 10 साल का बच्चा किशनपुरा का रहने वाला, 30 वर्षीय महिला निवासी किशनपुरा, 23 वर्षीय महिला जैमल नगर और 24 वर्षीय महिला निवासी जैमल नगर शामिल है। पंजाब सरकार राज्य में रात को सख्ती करने में जुटी हुई है लेकिन कोरोना दिन में लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
