*👉🏻 13 अगस्त पंजाब बंद को विभिन्न संस्थाओं ने दिया समर्थन* *👉🏻 कुछ प्राइवेट स्कूलों ने कल छुट्टी का किया ऐलान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,12 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक मंदिर को दिल्ली डिवेलपमेंट अथॉरिटी द्वारा गिराए जाने के बाद देशभर में रविदासिया समाज द्वारा धरने प्रदर्शन शुरू कर दिए गए थे। मंदिर को फिर से दोबारा बनाए जाने और
उसकी जमीन रविदासिया समाज को सौंपने की मांग को लेकर कल 13 अगस्त को पंजाब बंद की काल दी गई है। जालंधर में भी पंजाब बंद को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पार्टियों द्वारा समर्थन दिया जा चुका है। लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए कुछ निजी संस्थानों ने पहले ही अपने कर्मचारियों को कल की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
वहीं जालंधर में स्थित कुछ प्राइवेट स्कूलों ने भी कल अपने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है ताकि स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। वही जालंधर कांग्रेस अर्बन के महासचिव सुनील जस्सल ने कहा कि वह कल 13 अगस्त के पंजाब बंद को पूर्ण तौर पर समर्थन करेंगे और अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बंद को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। दूसरी तरफ सिख तालमेल कमेटी और बसपा ने भी पंजाब बंद को पूर्ण समर्थन दिया है।


