*👉🏻 बैंक पर धावा बोल लाखों की नकदी लूटी, लुटेरे फरार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,3 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- जिला कपूरथला के अंतर्गत आते शहर फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोल लाखों की नकदी लूट ली और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा की होशियारपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सुबह
पांच लुटेरे हाथों में पिस्तौल लिए दाखिल हुए और आते ही उन्होंने सभी को गन प्वाइंट पर लेकर उनके मोबाइल छीने। लुटेरे ने बैंक में पड़ी हुई सात लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लूट ली। दिन दहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी। इतनी बड़ी वारदात होने के कारण इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
