*👉🏻 कश्मीरी आंतकी छात्र मोहम्मद इदरिश को जेल भेजा*
जालंधर,20 अक्तूबर-(हैडलाइन एक्सप्रैस)-कश्मीरी आंतकी छात्र मोहम्मद इदरिश और जाहिद गुलज़ार का पुलिस रिमांड खत्म होने पर आज माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां पर मोहम्मद इदरिश को जेएमआईसी तरणजीत सिंह की अदालत ने जेल भेजे जाने का हुक्म सुनाया। जबकि जाहिद गुलज़ार के फैसले को अभी पेंडिंग रखा गया है। तीसरे आंतकी यूसुफ रफीक बट्ट को डेंगू होने की वजह से अदालत में पेश नहीं किया गया है। देखना यह है कि जाहिद गुलज़ार को लेकर अदालत क्या फैसला सुनाती है।



